चकराता: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी जीप,दो की मौत,दो घायल…
देहरादून: प्रदेश में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन कोई ना कोई हादसों की खबर सामने आ ही जाती है। इन हादसों से ना जाने अभी तक कितने लोगों की जाने चली गई है और ना जाने कितने लोग घायल होकर अपाहिज हो गए है। ऐसा ही एक भायनक हादसा देहरादून के विकासनगर में उस समय हुआ जब एक यूटिलिटी जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई मेें जा गिरी।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम खेलने की लत ने 19 साल के लड़के को बनाया मां-बाप और बहन का हत्यारा….
आपको बता दे कि यूटिलिटी जीप छबला से विकासनगर की और जा रही थी। सुबह 8 बजे जस्टा के पास अचानक चालक के नियंत्रण खोने से जीप गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। तथा दो लोग घायल हो रखे है। जिन्हे इलाज के लिए विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जूटी हूई है।
जरूर पढ़ें:देहरादून-मसूरी के बाद अब जल्द ही कुमाऊं की सड़कों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस…