देहरादून: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी,एक की मौत,8 घायल..
देहरादून: उत्तराखंड में हादसों का सिलशिला लगातार जा रही है। इन हादसों से ना जाने अभी तक कितने लोगों की जानें चली गई है और ना जाने कितने लोग अभी तक घायल हो गए है। प्रदेश में लगातार हो रहे हादसे लोगों की मौत का कारण बन रही है।
यह भी पढ़े: कोहरे की आगोश में आई पहाड़ों की रानी मसूरी, विजिबिलिटी कम होने से लोग परेशान
आपको बता दे कि देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के धूलकोट मोड़ पर उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी। इस हादसे में 1 की मौके पर ही मौत हो गई तथा 8 लोग घायल हो गए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्रेमनगर जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही पुलिस अब पुरे मामले की जांच में जुटी है।