मेष: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
वृष:आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: मानसिक उलझनें रहेंगी। कुछ मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
कर्क: मन अशान्त रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेगें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें।
सिंह: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कारोबार विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।
कन्या: आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में छोटे संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।
तुला: कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।
धनु: आलस्य अधिक रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मकर: जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खान-पान के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
मीन: सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे।