![उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही नशाखोरी के खिलाफ संजय दत्त उठाएंगें आवाज…](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2018/09/2018_7image_15_38_427799472sanj-ll.jpg)
उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रही नशाखोरी के खिलाफ संजय दत्त उठाएंगें आवाज…
उत्तराखंड: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त अब प्रदेश में जल्द की नशे के खिलाफ आवाज उठाते नजर आएंगें। संजय दत्त देवभूमि उत्तराखंड से अपनी इस मुहिम को आगे बढाना चाहते है। उनकी रुचि और नेकनीयती को देखते हुए राज्य सरकार भी उत्साहित है और वह इस मशहूर फिल्मी सितारे को राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का ब्रांड एंबेसेडर बनाने की तैयारी में है।
आपको बता दे कि आज का युवा नशे तेजी से नशे की गिरफ्त मेें आ रहा है। लगातार नशे का सेवन करने से युवा पिढि बरबादी की ओर जा रही है। प्रदेश में भी नशा खोरी बहुत तेजी से बढ़ रही है। पुलिस व खुफिया विभाग विभाग के आंकड़े इसकी तस्दीक भी कर रहे हैं। विशेषकर शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास नशे के सौदागरों का जाल फैला है। समय-समय पर पुलिस इसके खिलाफ अभियान चलाती रहती है। इसके बावजूद भी प्रदेश में नशाखोरी कम नही हो रही है।
यह भी पढ़े: भारी बारिश से चमोली जिले में मलारी हाईवे बाधित,टूटा कई गांवो से सम्पर्क…
इस धंधे में लिप्त असली गुनहगार अब तक न तो पकड़े गए और न ही उनके करीब तक पुलिस के हाथ पहुंच पाए हैं। ऐसे में सिने स्टार संजय दत्त के खुद-ब-खुद आगे आने से राज्य सरकार उत्साहित है।इसे उत्तराखंड की खूबसूरती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे सिने जगत के राज्य के सरोकारों से जुड़ने में रुचि लेने के तौर पर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने नशे के खिलाफ खड़ा होकर उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसेडर बनने में रूचि दिखाई है।
संजय दत्त युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। वह स्वयं ड्रग्स की समस्या से जूझ चुके हैं। यही कारण भी है कि प्रदेश सरकार भी उनको ब्रांड एंबेसेडर बनाने को तैयार है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मुंबई में इन्वेस्टर्स समिट के लिए रोड शो के दौरान संजय दत्त से उनकी फोन पर बात हुई थी। संजय दत्त ने कहा कि वह ड्रग्स के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं और वह इसके लिए ब्रांड एंबेसेडर बनने को तैयार है।