मेष: मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
वृष: मानसिक शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा सुस्वादु खान-पान में रूचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन: शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है।
कन्या: मानसिक शान्ति रहेगी। वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
तुला: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जान पड़ सकता है।
धनु: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं लेखनादि बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है।
मकर: परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ: आत्मसंयत रहे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मीन: कला एवं संगीत के प्रति रूझान रहेगा। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।