कुछ इस तरह माँ की ममता देखने को मिली इस किलर व्हेल में….

किलर व्हेल

ये तो सच ही है कि बच्चा चाहे इंसान का हो या फिर जानवर का माँ की ममता एक ही सामान होती है।

मृत नवजात को 17 दिनों तक…

कुछ ऐसे ही ममता देखने को मिली एक किलर व्हेल में, जिसने अपने मृत नवजात को 17 दिनों तक सीने से लगाए रखने के बाद अलग कर दिया है। इस दौरान व्हेल अपने मृत बच्चे को पास रख एक हज़ार मील तक तैरती रही।

बच्चे की मौत के दुख से यह व्हेल इस क़दर आहत थी कि…

कनाडा के वैंकूवर द्वीप में व्हेल से जुड़ा एक रिसर्च सेंटर है। इसी रिसर्च सेंटर से इसकी निगरानी की जा रही थी। अपने बच्चे की मौत के दुख से यह व्हेल इस क़दर आहत थी कि कई चीज़ें व्यवहार में पहली बार दिखीं। दुख में अपने बच्चों के मृत शरीर को व्हेल सामान्य रूप से एक हफ़्ते तक अपने पास रखती हैं। इस व्हेल मां को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि उसने सारे रिकॉ़र्ड तोड़ दिए हैं।

किलर व्हेल

पहली बार यह व्हेल 24 जुलाई को…

यह व्हेल J35 के नाम से जानी जाती थी। इसने पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर का ध्यान अपनी तरफ़ खींचा है। समुद्र तट से ली गई टेलिफ़ोटो डिजिटल इमेज से पता चला है कि मां की सेहत ठीक है। अपने मृत बच्चे को सीने से लगाए पहली बार यह व्हेल 24 जुलाई को दिखी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि उसी दौरान कुछ दिन पहले व्हेल का  बच्चा मरा था। अभी तक बच्चे की मौत की वजह पता नहीं चल सकी है।