मुंबई विस्फोट में वांटेड दाऊद का दोस्त फारुक टकला गिरफ्तार

दुबई में हुई टकला की गिरफ्तारी, मुंबई लाया गया, सीबीआई उससे मुंबई बम विस्फोट के मामले में करेगी पूछताछ, दाउद इब्राहिम के संबंध में कई राज खोल सकता है टकला, 25 साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी को काफी अहम मान रही सरकार, स्वामी ने दी अजित डोभाल को बधाई.

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी फारुक टकला को गिरफ्तार कर लिया गया है। टकला 1993 के मुंबई विस्फोटों के मामले में वांटेड था। 25 सालों से वह भारतीय जांच एजेंसियों की आंख में धूल झोंक रहा था। भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, टकला की गिरफ्तारी के लिए हमें नेशनल सिक्युरिटी एडवाजर अजित डोभाल को बधाई देनी चाहिए। उनके बिछाए जाल में ही फारुक टकला सीबीआई की गिरफ्त में आया है। अब दाउद भी अधिक दूर नहीं है।

दुबई में टकला की गिरफ्तारी के बाद उसे गुरुवार सुबह एयर इंडिया के एए 996 विमान से मुंबई लाया गया। पूछताछ के लिए फारुक टकला को मुंबई में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय में ले जाया गया है। टकला को मुंबई में आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) अदालत में पेश किया जाएगा। भारत व यूएई के बीच हुई प्रत्यर्पण संधि के कारण टकला को भारत लाने में कामयाबी मिली है। सरकार इसे अपनी कामयाबी मान रही है।

आगे दाउद इब्राहिम की बारी है

भाजपा के एक नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर सवाल खड़े करने वालों को देखना चाहिए, इसके फायदे मिलने शुरू हो गए हैं। अभी टकला आया है। आगे दाउद इब्राहिम की बारी है। मोदी सरकार के आने के बाद दाउद पर चारो तरफ शिकंजा कसना शुरू हो गया था। इसके तहत यूएई व इंग्लैंड के साथ भारत ने कई डील की है। इसमें दाउद की इन देशों की संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई भी सामने आई। दाउद खुद पर शिकंजा कसता देख घबरा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *