भाजपा के त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में एतिहासिक प्रदर्शन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार कई ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा की जनता ने जवाब दिया है। भाजपा की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का समर्थन करने के लिए मैं इन तीन राज्यों का धन्यवाद करता हूं। हम जनता के लिए काम करने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम ने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव नए युग कि शुरूआत के लिए जाना जाएगा। त्रिपुरा के मेरे भाइयों-बहनों ने जो किया वो अभूतपूर्व है। इसके लिए धन्यवाद शब्द काफी नहीं है। हम त्रिपुरा को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कोई साधारण जीत नहीं त्रिपुरा की जीत
उन्होंने ट्वीट किया, त्रिपुरा की जीत कोई साधारण जीत नहीं है, बल्कि यह शून्य से शिखर तक की यात्रा है। इस जीत के लिए मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं। त्रिपुरा में यह ऐतिहासिक जीत वैचारिक जीत का परिणाम है। यह लोकतंत्र की जीत है।. हम त्रिपुरा में एक बेहतरीन सरकार बनायेंगे।
बीते चुनावों में त्रिपुरा में खाता भी नहीं खोल पाने वाली भाजपा ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जीत की घोषणा से पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से लोगों का आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और तीन राज्यों के अध्यक्षों का धन्यवाद करते हुए उन्होंनें कहा कि लेफ्ट सरकार किसी राज्य के लिए राइट नहीं है।