परिवार की शान हैं बेटियां, बोझ नहींः अजय भट्ट

शनिवार को रामगढ़ ब्लॉक के रीठा मैदान में भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बेटियां परिवार का बोझ नहीं, बल्कि शान हैं। अभियान के ब्रांड एंबेसडर विशिष्ट अतिथि मशहूर सिने कलाकार हेमंत पांडे ने लोगों से बेटियों के सम्मान के लिए इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

नैनीताल जिले के पहाड़ी इलाके में घट रहा लिंगानुपात एक चुनौती है। समाज में व्याप्त कुरीतियां इसके लिए जिम्मेदार हैं। दहेज प्रथा, बाल विवाह व अशिक्षा जैसे कारक बेटियों के लिए अभिशाप हैं। चोरी-छिपे भ्रूण हत्या समाज के लिए कलंक है। इन सभी बुराइयों को दूर करने के लिए यह अभियान चल रहा है। बीडीओ रामगढ़ चंद्रा राज ने बताया कि पीएम मोदी ने हरियाणा से इस अभियान की शुरुआत की थी, जो आज पूरे देश में चल रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में हेमंत पांडे ने भी जमकर लगाए ठुमके

इस मौके पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में हेमंत पांडे ने भी जमकर ठुमके लगाए। अभियान के स्थानीय संयोजक कुंदन सिंह चिलवाल ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मनोज साह, दिवान सिंह मेहरा, देवेंद्र ढैला, व्यापार मण्डल अध्यक्ष नथुवाखान धर्मेंद्र नेगी, मोहन बिष्ट, नीमा बिष्ट, गंगा जोशी आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्र की उदीयमान बेटियों को सम्मानित किया गया। इनमें धावक नीलम लोधियाल, मीनाक्षी मेर, आशा बिष्ट, पूनम राणा, आशा बिष्ट, अनीता बिष्ट, साक्षी आर्या, भावना जोशी, ममता गौड़, कविता गौड़ व कमला नेगी आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *