5 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

राशिफल

मेष राशि: आज आपके ग्रह अप्रत्याशित योग बना रहे हैं इसलिए परिणाम भी अप्रत्याशित होगा, शाम को किसी बड़ी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन सुबह तनाव रहेगा, सावधान रहें। आज आपका शुभ रंग, हरा और लाल।

वृषभ राशि: व्यापार की दृष्टि से दिन बिल्कुल बेहतरीन। यदि दुकानदार हैं तो सेल को और बढ़ाएं और टाइम दें। आज माल अच्छा कटने वाला है, आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, सफेद और हरा।

मिथुन राशि: गुप्त शत्रुओं से बचें, नज़ले-जुकाम से भी सावधान रहें। आज प्रयास करें कि कर्ज़ के लेन-देन से बचें, शाम को ग्रह-गोचर अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, हरा ।

कर्क राशि: थोड़ा-सा अपनी ज़िद और आवेश पर नियंत्रण रखें। संतान पर तो गुस्सा बिल्कुल न निकालें, उन्हें प्रेरित करें कि बेटा और बेहतर करो, व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, श्वेत और गुलाबी।

सिंह राशि: स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी दूर होगी और संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी, मकान-वाहन के क्रय का योग, पूरा आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, पीला और हरा।

कन्या राशि: थोड़ा सा थके-थके, बुझे बुझे रहेंगे, लेकिन हताश न हों। ग्रह-गोचर आज का ऐसा ही है, कार्य की दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग, हरा और पीला।

तुला राशि: यात्रा और विलासिता संबंधी वस्तुओं पर खर्च होगा, किसी नए अनुबंध की भी प्राप्ति हो सकती है। विदेश के लिए वीज़ा अप्लाई करना चाहें तो दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग, हरा और नीला।

वृश्चिक राशि: एकाएक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, ग्रह-गोचर बहुत अच्छा है जिससे पद और गरिमा की वृद्धि होगी, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, लाल और पीला।

धनु राशि: ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से प्रसन्नता होगी। मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा, आनंद उठाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा और नीला।

मकर राशि: लाभ के एक से अधिक साधन बनेंगे, रुका हुआ पैसा भी आएगा। यदि किसी को कर्ज़ देना हो तो दे सकते हैं, बहुत अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आज आपका शुभ रंग, काला और नीला।

कुंभ राशि: गुप्त शत्रुओं से बचें। यद्यपि गुप्त शत्रु बनेंगे भी और नष्ट भी होंगे, लेकिन आपको परेशान कर जाएंगे, इसलिए आज बिल्कुल शांत रहें। दूसरों पर बहुत ज़्यादा भरोसा न करें। आज आपका शुभ रंग, नीला और हरा।

मीन राशि: ग्रह-गोचर बहुत अच्छा। आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति और व्यापार में भी उन्नति, विदेश यात्रा के भी योग यानी आज का ग्रह-गोचर बहुत अच्छा, पूरा आनंद उठाएं। आज आपका शुभ रंग, पीला और गुलाबी।