मेष
आर्थिक मामलों में नियंत्रण रखना ही हितकर होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृष
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।
मिथुन
धन व्यय होगा। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भीड़ से बचें। कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है।
कर्क
किसी जनहित के कार्य को करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
सिंह
उदासीनता कष्टकारी हो सकती है, जबकि निजी कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से सुखद अहसास होगा।
कन्या
आर्थिक संकट से राहत मिलेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। करीबी लोगों से बातचीत होगी।
तुला
किसी भी कार्य के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। नौकरी को लेकर विशेष तौर पर सचेत रहें।
वृश्चिक
रोजगार को लेकर मन की आशंका का समाधान होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।
धनु
आर्थिक कारणों को लेकर कुछ पारिवारिक समस्याएं तनाव दे सकती हैं। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर
संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नई राहें खुलेंगी। शैक्षिक माहौल बनेगा। पारिवारिक समस्या में सुधार आएगा।
कुंभ
गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आपसी सहयोग से जीवन आराम से कटेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।
मीन
आपसी संबंध मधुर होंगे। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।