24 मार्च राशिफल : मीन में आकर चंद्रमा इन राशियों को देगा बेहद शुभ फल | Nation One

राशिफल

मेष

मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

वृष

आर्थिक मामलों में सचेत रहें। दूसरे से सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन

वाहन चलाते समय या यात्रा के समय अपनी मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा करें। चोट या किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है।

कर्क

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पद, प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी।

सिंह

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन पारिवारिक समस्या कहीं न कहीं तनाव भी देगी। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है। संयम रखें।

धनु

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

मकर

वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ

जहां आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी, वहीं कुछ पारिवारिक और व्यावसायिक तनाव भी मिलेगा। पारिवारिक मामलों में विशेष संयम रखें।

मीन

भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।