पिथौरागढ़ : चंडिका मंदिर में पूजा करने गए दो युवक रामगंगा नदी में बहे, तलाश जारी…
पिथौरागढ़ : उत्तराखडं में सिद्ध चंडिका मंदिर में पूजा के लिए गए दो युवक रामगंगा नदी में बह गए। ग्रामीणों ने उनकी काफी खोज की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
ज़रूर पढ़ें : दून बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप…शिक्षा विभाग हुआ सख्त, रद्द हो सकती है स्कूल की मान्यता
रामगंगा नदी में नहाने के दौरान गंगोलीहाट निवासी सेना के एक जवान सहित दो युवक बह गए। गंगोलीहाट पुलिस ने दो टीमें बनाकर नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बुधवार दोपहर तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। ये घटना मंगलवार शाम को घाटी है। विनोद नाथ (21 वर्ष) पुत्र पुष्कर नाथ सेना में, जबकि जगदीश नाथ (24 वर्ष) पुत्र प्रेम नाथ पिथौरागढ़ में प्राइवेट फर्म में कार्य करता था है। विनोद आर्मी की ट्रेनिंग से 28 दिन की छुट्टी में घर आया था।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के साथ पूजा में आए विनोद और जगदीश रामगंगा नदी में नहाने गए। इस दौरान दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे बहते हुए दूर निकल गए। दोनों की खोज के लिए ग्रामीण जुटे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।