मैं आपको हाथ जोड़ता हूं अब तो सेवाएं शुरू करवा दो: हरक सिंह रावत
देहरादून: एक बार फिर उत्तराखंड के अधिकारी चर्चाओं का विषय बन गए है। मामला रुद्रपुर में बनने वाले देश के पहले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का है। प्रदेश में पहला कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल 8 महीने पहले खुल चुका है। 100 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में जिले के करीब नौ लाख लोगों को इलाज की सुविधा दी जाएगी। लेकिन अब तक अस्पताल में सबसे ज़रूरी सुविधा तो मरीज को मिल ही नहीं पा रही है वो है आईपीडी की सुविधा। अभी तक कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में आईपीडी शुरू नहीं हो पाई है।
जिसको लेकर प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री हरक सिंह रावत काफी नाराज हैं। हरक सिंह रावत का कहना है कि केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंवार ने 8 माह पहले अस्पाताल का लोकपर्ण किया था। लेकिन, अधिकारियों की लापरवाही चलते अस्पताल में आईपीडी शुरू नहीं हो पाई है जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रिय परिषद की सतवीं बैठक में जब ये मुदा आया कि रूद्रपुर में देश के पहले कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में ओपीडी तो शुरू हो गयी है, लेकिन आईपीडी शुरू नहीं हो पा रही है, तो हरक सिंह रावत ने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को हाथ जोड़ते हुए कहा कि मैं आपको हाथ जोड़ता हूं आप 100 बेड के राज्य बीमा निगम अस्पताल में सेवाएं शुरू करवा दीजिए।