कटनी: गर्भवती महिला ने फाँसी के फंदे में दिया बच्चे को जन्म..
कटनी: कहते है ईश्वर जिसको दुनिया में लाना चाहता है उसको दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है। ऐसा ही जीवीत उदाहरण मध्यप्रदेश में के कटनी में देखने को मिला है। जहा एक गर्भवती महिला ने फांसी के फंदे में झूलने के बाद एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला तो दुनिया से चल बसी लेकिन उसने एक नवजात को जन्म दे दिया।
यह भी पढ़ें: रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरी Zero, अब निर्माताओं को हटाना पड़ा ये सीन
बच्चे की हालत नाजुक होने से उसे शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। जंहा उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस वाक्य को लोग बड़ी हैरानी भरी नजरों से देख रहे हैं। घटना एनकेजे थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक छोटी खिरहनी की है। हालाँकि महिला के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित सरकार ने डीएम अवस्थी को नियुक्त किया नया डीजीपी..
पुलिस से मिली जानकारी से पता चला कि एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक खिरहनी निवासी संतोष सिंह की पत्नी लक्ष्मी बाई फांसी पर लटकी हुई है। लक्ष्मी बाई फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और उसके पेट में पल रहा बच्चा पेट से निकलकर मां के नाल में फंदे की तरह लटका हुआ तड़प रहा था। सूचना मिलते ही तत्काल 108 एंबुलेंस कर्मचारी एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार पहुंचे सीएम, साधु-संतों का लिया आशीर्वाद…
इस दौरान एनकेजे पुलिस भी पहुंच चुकी थी। एंबुलेंस चिकित्सक माखन सिंह और सहयोगी ने तत्परता दिखाई। देर न करते हुए बच्चे को फांसी के फंदे पर लटकी मां के नाल से अलग किया और एंबुलेंस में लेकर जिला हॉस्पिटल पहुंचे जहा उसे गहन उपचार के लिए एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया ।