![हत्या के शक में भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र घुमाया, रो-रो कर दे रही थी बेगुनाही का सबूत](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2018/08/RDESController.jpg)
हत्या के शक में भीड़ ने महिला को निर्वस्त्र घुमाया, रो-रो कर दे रही थी बेगुनाही का सबूत
बिहार: बिहार में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। भोजपुर जिले के बिहिया शहर में एक महिला पर भीड़ का गुस्सा फूंटा है। पुलिस के मुताबिक एक युवक की मौत से उग्र भीड़ ने पहले कई घरों और गाड़ियों में आग लगा दी, फिर एक महिला को उसके घर से खींचा, उसे पहले बुरी तरह पीटा और फिर शहर के बीचों-बीच उसे निर्वस्त्र कर घुमाया।
ये भी पढ़ें : केरल : टूट सकता है अगस्त में होने वाली बारिश का 87 साल का पुराना रिकॉर्ड…
पुलिस ने महिला को किसी तरह भीड़ से छुड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। ज़िले के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने इस मामले में बिहिया थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
दरअसल सोमवार की शाम रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से नाराज ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर बिहियां की कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के आरोप में रेड लाइट एरिया की एक महिला को भी पीटने के बाद निर्वस्त्र कर घुमाया था।
घटना जिले के बिहियां थाना क्षेत्र के बिहियां स्टेशन की है जहां युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान विमलेश साव के रूप में हुई थी। युवक की हत्या में एक महिला की संलिप्तता के शक में आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच बाजार में महिला को निर्वस्त्र कर पीटना शुरू कर दिया था। महिला रो-रो कर अपनी बेगुनाही का सबूत दे रही थी।