![उत्तराखंड के पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को देर शाम पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2018/12/ुिपिुप.jpg)
उत्तराखंड के पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को देर शाम पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को देर शाम चार बजे लमगड़ा के आरा सल्फर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अचानक उन्हे सीने में दर्द होने लगा। जिसके बाद उन्हे धौलादेवी बेस अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालात को गंभीर देख उन्हे बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: देहरादून: नसीरुद्दीन शाह के विवादित बयान पर हिन्दू युवा वाहिनी में उबाल, सड़क पर फूंका पुतला
वही डॉक्टरों ने बताया कि कुंजवाल की हालत में फिलहाल सुधार है। कुंजवाल को यह दूसरा हार्ट अटैक आया था। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहित उनके तमाम समर्थक अस्पताल पहुंच गए।