यूपी में भी मौसम ने अचानक बदली करवट, कई इलाकों में बारिश और ओलवृष्टि के आसार

यूपी में भी मौसम ने अचानक बदली करवट, कई इलाकों में बारिश और ओलवृष्टि के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने अपनी करवट बदल ली है। मौसम के करवट बदलने से आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार है। वही इसी के साथ तापमान में भी काफी गिरावट आ सकती है। पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। वही फरवरी में मौैसम में उतार-चढ़ाव के बीच बारिश एक बार फिर अपना असर दिखा सकती है। पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार शाम से दिखने लगेगा। वही पहाड़ों मेे हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिससे अब कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है।

यह भी पढ़ें: असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का सिलसिला जारी, अब तक 133 लोगों की हो चुकी मौत

शाम के समय मौसम फिर से ठंडा हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ से 26 फरवरी को बारिश के आसार हैं।