Youtube New CEO : यूटयूब को मिला नया सीईओ, भारतीय मूल के नील मोहन को सौंपी गई कमान | Nation One
Youtube New CEO : दुनियाभर की कई दिग्गज टेक कंपनियों के CEO भारतीय मूल के लोग हैं । Microsoft हो, Google हो या फिर IBM सभी जगहों पर भारतीय मूल के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। और इस लिस्ट में अब YouTube का नाम भी जुड़ गया है।
पिछले नौ वर्षों से ऑनलाइन वीडियो- शेयरिंग और सोशल मीडिया मंच का नेतृत्व करने वाली यूटयूब की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुसान वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा दिया है और उनकी स्थान भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन लेंगे।
Youtube New CEO : नील मोहन ने ट्वीट कर कही ये बात
यूटयूब के नए सीईओ बनने पर नील मोहन ने बताया कि वह इस महत्वपूर्ण मिशन को जारी रखने के लिए उत्साहित हैं और एक नए भविष्य की आशा कर रहे हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ”धन्यवाद, सुसान वोजिकी, वर्षों से आपके साथ काम करना अद्भुत रहा है। आपने YouTube को रचनाकारों और दर्शकों के लिए एक असाधारण घर बना दिया है। मैं इस महत्वपूर्ण मिशन को जारी रखने के लिए उत्साहित हूं।
बता दें कि Susan Wojcicki ने एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे का एलान किया है। उन्होंने कहा क नया अध्याय शुरू करने जा रही है। वे अपनी फैमिली, हेल्थ और पर्सनल प्रोजेक्ट को लेकर नया काम शुरू करेंगी।
Youtube New CEO : कौन है नील मोहन ?
जानकारी के लिए बता दे नील मोहन साल 2015 से YouTube के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वो लंबे वक्त से सुसान वोजिकी के सहयोगी रहे, 2007 में DoubleClick अधिग्रहण के साथ Google में शामिल हुए थे।
उन्होंने YouTube में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए शॉर्ट्स, म्यूजिक और सब्सक्रिप्शन पर फोकस किया। बता दे नील मोहन माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी काम कर चुके हैं।
Also Read : YouTube ने इस बड़ी वजह के लिए भारत में डिलीट किए 17 लाख वीडियो, पढ़ें | Nation One