आप भी लेते हैं हर बात पर गूगल की शरण तो, हो जाएं सावधान, नहीं तो अकाउंट से उड़ जाएंगें 1 लाख

आप भी लेते हैं हर बात पर गूगल की शरण तो, हो जाएं सावधान, नहीं तो अकाउंट से उड़ जाएंगें 1 लाख

दिल्ली: हममें से अधिकतर लोग हर सवाल का जवाब ढूंढने के लिए सबसे पहले गूगल की शरण लेते हैं। लेकिन दिल्ली की एक महिला को गूगल सर्च पर एक गलती की वजह से 1 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ गया। ईस्ट दिल्ली में सीमापुरी में रहने वाली एक महिला को क्या पता था कि गूगल सर्च पर एक छोटी सी गलती उसे फ्राड का शिकार बना देगी।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद दीपिका पहुंची टॉप पर, अब किंग खान को भी पछाड़कर पहुंची आगे..

आजकल धोखाधड़ी करने वाले किसी भी प्लैटफॉर्म को नहीं छोड़ रहे हैं। अब धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों ने गूगल सर्च को अपना नया हथियार बना लिया है। वैसे आपको बता दें कि इस तरह की धोखाधड़ी में गूगल की कोई भूमिका नहीं है बल्कि गूगल की सेवाओं का गलत इस्तेमाल कर इस तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा: घर से बाहर निकलते ही महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, बाद में क्षत-विक्षत हालात मे मिला शव..

धोखाधड़ी की शिकार हुई महिला एक प्राइवेट फर्म में काम करती है। इस महिला को अपने ई-वॉलेट अकाउंट से जुड़ीं कुछ शिकायत थी जिसके लिए उसने कस्टमर केयर पर बात करने के लिए गूगल पर कॉन्टेक्ट नंबर सर्च किया।अपने ई-वॉलेट अकाउंट से गलत ट्रांजैक्शन की शिकायत करने के लिए वह कस्टमर केयर पर बात करना चाह रही थी।

यह भी पढ़ें: सीएम के गले लगकर फूट-फूटकर रोई जिंदा जली छात्रा की मां, कहा मेरी बेटी को बचा लो साहब..

गूगल सर्च करने के बाद एक कॉन्टैक्ट नंबर सामने आया। महिला को लगा कि यही कस्टमर केयर का फोन नंबर होगा। बाद में पता चला कि गूगल सर्च से दिखने वाला कस्टमर केयर का नंबर किसी फ्रॉडस्टर का था जिसने ई-वॉलेट कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव बनकर महिला से बात की। महिला ने कस्टमर केयर का नंबर समझकर फोन पर अपनी कार्ड डिटेल शेयर कर दीं ताकि उसे ई-वॉलेट कंपनी से रिफंड मिल जाए। इससे पहले कि महिला को कुछ शक होता, उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपए उड़ गए।