हरिद्वार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में योग कार्यक्रम में देश-विदेश से आए साधक, शांतिकुंज परिवार , देवसंस्कृति विश्वविद्यालय , स्काउट गाइड, रोवर-रेंजर्स, गायत्री विद्यापीठ आदि ने योगासन किया। शुरुआत गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सुमधुर संगीत से की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मानकों पर आधारित योगासनों का अभ्यास कराया गया। गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियाँ भी अपने पैर पसार रही हैं, इन सबके बीच मनुष्य को यदि स्वस्थ रहना है, तो योग, आसन, प्राणायाम को अपने जीवन में स्थान देना होगा। योग मात्र शारीरिक क्रिया नहीं है, वरन् यह एक सम्पूर्ण जीवन शैली को सुधारने का नाम भी है।
देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि विवि में पिछले 15 वर्षों से योग को बढ़ावा देने के लिए विविधपाठ्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जो समाज में योग शिक्षक की आवश्यकता को पूरा करने हेतु एक सार्थक प्रयास है। डॉ. चिन्मय ने बताया कि विवि में योग के विभिन्न आयामों पर शोध प्रक्रिया जारी है।शांतिकुंज मीडिया विभाग ने बताया कि आयुष मंत्रालय,भारत सरकार की ओर से देसंविवि के योगाचार्य डॉ. कामता साहू ने रि यूनियन,योगाचार्य डॉ. विजय सिंह ने पानामा व योगाचार्य डॉ. सुनील यादव ने बहरीन में योगा प्रशिक्षक के रूप में योगाभ्यास कराया। वहीं दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, रूस, अमेरिका, इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, फीजी, मॉरिशस, थाइलैण्ड, सिंगापुर, मलेशिया आदि देशों के विभिन्न शहरों में भी गायत्री परिवार के प्रतिनिधि योग प्रशिक्षकों ने अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित योगाभ्यास कराया।
शांतिकुंज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रज्ञा अभियान के संपादक वीरेश्वर उपाध्याय, केसरी कपिल , डॉ. ओपी शर्मा , डॉ. गायत्री शर्मा, श्रीमती शेफाली पण्ड्या आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Посетите сайт Котлы и горелки https://kotel-54.ru/ и вы найдете на складе в наличии готовые котельные, электрические котельные, котлы, горелки по низким ценам. Ознакомьтесь с нашим огромным ассортиментом, а доставка осуществляется как по Новосибирску, так и по всей России. У нас можно купить качественные и доступные запчасти для котлов и горелок. Подробнее на сайте.
Большой садовый центр в Москве – Мартин-Сад https://www.martin-sad.ru/ – это интернет-магазин питомника растений. Загляните в самый полный каталог саженцев и растений, и вы обязательно найдете то что вас интересует. Вы также найдете большой каталог товаров для сада. Мы оказываем различные услуги: посадка растений, уход за участком, ландшафтный дизайн и многое другое.