Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. Wrestlers Protest : ‘टी शर्ट खींची, छाती पर लगाया हाथ , बृजभूषण पर FIR में लगे ये आरोप | Nation One
 Wrestlers Protest : ‘टी शर्ट खींची, छाती पर लगाया हाथ , बृजभूषण पर FIR में लगे ये आरोप | Nation One
Delhi

Wrestlers Protest : ‘टी शर्ट खींची, छाती पर लगाया हाथ , बृजभूषण पर FIR में लगे ये आरोप | Nation One

June 2, 2023 141

Wrestlers Protest : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई दो FIR में कई गंभीर आरोप शामिल हैं। FIR में प्रोफेशनल मदद के बदले सेक्सुअल फेवर मांगने के कम से कम दो मामलों का जिक्र किया गया है। 15 यौन उत्पीड़न के मामलों का भी जिक्र है, जिनमें 10 गलत तरीके से छूने की शिकायत की गई है।

FIR में महिला पहलवानों ने शिकायत दर्ज कराई है। बृजभूषण शरण सिंह कथित तौर पर बिना उनके मर्जी के स्तन और पेट पर हाथ फेरते थे। साथ ही डराने-धमकाने की भी बात का जिक्र उन दोनों एफआईआर में है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

Wrestlers Protest : FIR में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों FIR में IPC की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) का हवाला दिया गया है, जिसमें एक से तीन साल की जेल की सजा है।

पहली प्राथमिकी में छह वयस्क पहलवानों के आरोप शामिल हैं और इसमें डब्ल्यूएफआई सचिव विनोद तोमर का भी नाम है। दूसरी प्राथमिकी एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर आधारित है। FIR में जिन घटनाओं का उल्लेख किया गया है वे कथित तौर पर 2012 से 2022 तक भारत और विदेशों में हुईं।

Wrestlers Protest : नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए कई आरोप

नाबालिग के पिता ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उनक बेटी पूरी तरह से परेशान थी और शांति से नहीं रह पाती थी। बृजभूषण शरण सिंह ने लगातार उसके साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा था।

FIR के अनुसार, नाबालिग ने आरोप लगाया, “उसे कसकर पकड़कर, तस्वीर लेने का नाटक करते हुए, आरोपी (सिंह) ने उसे अपनी ओर खींचा, उसके कंधे पर जोर से दबाया और फिर जानबूझकर… उसके स्तनों पर हाथ फेरा।”

इसके बाद FIR में बताया, “उसने स्पष्ट रूप से आरोपी (सिंह) से कहा कि वह पहले ही उसे बता चुकी है कि उसे किसी भी प्रकार के शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है और उसे उसका पीछा करना बंद कर देना चाहिए…”

Wrestlers Protest : सांस चेक करने के बहाने चेस्ट और पेट पर हाथ फेरते थे बृजभूषण सिंह

वहीं, छह वयस्क पहलवानों से संबंधित प्राथमिकी में सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिकांश महिला पहलवानों ने FIR में बताया कि बृजभूषण शऱण सिंह कथित तौर पर सांस चेक करने के बहाने स्तन और पेट पर हाथ फेरते थे।

एक महिला पहलवान ने प्राथमिकी में दर्ज बयान में बताया, ‘मुझे आरोपी (सिंह) ने बुलाया, जिसने मेरी सांस की जांच के बहाने मेरी टी-शर्ट खींची और अपना हाथ मेरे पेट के नीचे सरका दिया और मेरी नाभि पर हाथ रख दिया।”

इसके अलावा उसने बताया, “चूंकि आरोपी (सिंह) हमेशा अनुचित बात / इशारों में लिप्त होने की तलाश में था। लड़कियां, दोपहर या रात का खाना खाने अकेले नहीं जाना चाहती थीं. सामूहिक रूप से जाना शुरू कर दिया, जिसमें मैं भी शामिल थीं।”

Also Read : News : CM मान ने ठुकराया Z+ सिक्योरिटी का प्रस्ताव, पंजाब पुलिस पर जताया भरोसा | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Delhi

WFI Row : प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे

by nationone_author August 10, 2023

WFI Row : भारतीय कुश्ती महासंघ में मचे रार पर बीते कई महीनों से घमासान मचा है। देश के नामी

Delhi

NEWS : महिला रेसलर्स से यौन शोषण मामले

by nationone_author August 3, 2023

NEWS : महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे गोंडा के सांसद और भारतीय जनता पार्टी

Delhi

Wrestlers Protest : पहलवानों का ऐलान, ‘सड़कों पर

by nationone_author June 26, 2023

Wrestlers Protest : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने कहा कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy