महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति रहना होगा जागरूक: एसडीएम

जिला सभागार में महिला हिंसा रोकथाम एवं अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सीडीओ एसएस बिष्ट ने की। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि आजकल की महिलाएं समाज में किसी भी क्षेत्र में अब पीछे नहीं हैं।

महिलाओं को मजबूती के साथ आगे आने का किया आह्वान

सोमवार को आयोजित कार्यशाला में सीडीओ ने महिला हिंसा रोकथाम के लिए महिलाओं को संगठित होकर मजबूती के साथ आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद जिपं सदस्य उर्मिला चंद ने कहा कि आंगनबाड़ी सेन्टरों में कार्यशालाओं का आयोजन कर महिला हिंसा से बचाव के उपायों की जानकारी ग्रामीण महिलाओं को देना जरूरी है। एसआई मीनाक्षी नौटियाल ने कहा कि महिलाओं को अपराधों के प्रति खुलकर बोलने के साथ उचित फोरम में शिकायतें दर्ज करानी चाहिए।

उन्होंने मौजूद महिलाओं को उत्पीड़न, नशे की प्रवृत्ति, पोस्को, बाल विवाह, बाल श्रम, कन्या भ्रुण हत्या आदि कानूनों की जानकारी दी। कार्यशाला में निर्भया प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने अपराध को उजागर करने के साथ अपराध की संभावना होने पर हेल्प लाइन 1090 और 100 नंबर का प्रयोग करें। इस मौके पर डीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ एमएस बोरा, डीएसटीओ एनबी बचखेती, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, विद्याधर जोशी, भाष्कर मुरारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *