
पति के वियोग में पत्नी ने भी चंद मिनट बाद त्याग दिए प्राण | Nation One
पति -पत्नी का शादी के फेरे लेते ही सात जन्मों का रिश्ता बंध जाता है। जिसमे दोनो साथ जीने मरने की कसमें खाते है। लेकिन साथ जिंदा तो बहुत रहते है लेकिन शायद साथ मरते बहुत कम है। बागपत में एक ऐसी ही ह्रदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक दम्पप्ति ने की जिंदगी साथ ही खत्म हो गई। पति की मौत किया हुई कि वियोग में पत्नी की भी जान चली गई।
दरअसल मामला थाना खेकड़ा क्षेत्र अंतर्गत फखरपुर गांव का है। जहाँ जयवीर नाम के एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया। जयवीर की मौत को क्षणभर भी नही हुआ था। कि उसकी पत्नी नरेश को पति की मौत का सदमा लगा और पति के वियोग में उसको अटैक आया और तब तक परिजन कुछ समझ पाते उसकी भी जान चली गई। अचानक हुई पति पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इतना ही नही परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार भी साथ कर दिया। इस घटना से गांव के लोग भी गमज़दा है।