10 अक्टूबर को क्या कहते हैं आपके सितारे…

राशिफल

मेष: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

वृष: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन: मानसिक शान्‍ति तो रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियों का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है।

कन्या: आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा।

तुला: आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आय की स्थिति ठीक रहेगी।

मकर: परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कुंभ; आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।