Wednesday October 4, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. WFI Row : प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे पहलवान, पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह | Nation One
 WFI Row : प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे पहलवान, पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह | Nation One
Delhi

WFI Row : प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे पहलवान, पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह | Nation One

August 10, 2023 133

WFI Row : भारतीय कुश्ती महासंघ में मचे रार पर बीते कई महीनों से घमासान मचा है। देश के नामी पहलवान सड़क पर धरने पर बैठ चुके हैं। अपनी गिरफ्तारी दे चुके हैं। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जांच कर चार्जशीट भी पेश कर दी है। जिसके बाद कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर मामलों में अदालती कार्यवाही जारी है।

इस बीच आज कुश्ती महासंघ में मचे दंगल पर बड़ी खबर आने की उम्मीद थी, जो अब फीकी पड़ती नजर आ रही है। दरअसल आज कुश्ती संघ के खिलाफ आंदोलन कर रहे विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे।

लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त के कारण दिल्ली में धारा 144 लागू है। ऐसे में इस समय प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

WFI Row : राजघाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पहलवान

दरअसल पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट कर कहा कि 10 अगस्त को वह राजघाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय पर होने जा रही है, जब कुश्ती महासंघ का चुनाव होने वाला है, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई चल रही है और एशियाई खेलों के लिए कुछ पहलवानों को मिली छूट का मुद्दा गर्माया हुआ है।

WFI Row : पहलवानों ने ट्ववीट कर दी जानकारी

विनेश फोगाट ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, ‘हम कल 12.30 बजे दिल्ली के राजघाट में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।’ उनके साथ बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने भी ट्वीट करके इसका ऐलान किया है।

पिछले महीने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को एशियन गेम्स में प्रवेश के लिए एड हॉक कमेटी की ओर से छूट दी गई, जिसका कई पहलवानों ने विरोध किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रेस कॉफ्रेंस में देश के नामी पहलवान क्या कुछ बोलते हैं।

Also Read : Wrestlers Protest : पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी, बृजभूषण पर की तीखी टिप्पणी | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Delhi

WFI Suspended : WFI की सदस्यता हुई रद्द,

by nationone_author August 24, 2023

WFI Suspended : भारत के पहलवानों को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने तगड़ा झटका दिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बड़ा फैसला

Delhi

NEWS : महिला रेसलर्स से यौन शोषण मामले

by nationone_author August 3, 2023

NEWS : महिला रेसलर्स के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे गोंडा के सांसद और भारतीय जनता पार्टी

Delhi

Wrestlers Protest : पहलवानों का ऐलान, ‘सड़कों पर

by nationone_author June 26, 2023

Wrestlers Protest : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने कहा कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : नाबालिक प्रेमी को लेकर फरार

Uttarakhand

Uttarakhand : डॉ. बनने के बाद शादी

Uttarakhand

Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy