पश्चिमी अफ्रीका: बुरकिना फासो में हमले में नौ लोगों की मौत….
ओगादाउगो : पश्चिमी अफ्रीका के गरीब देश बुरकिना फासो के पूर्वी हिस्से में हुए दोहरे हमलों में कम से कम नौ असैन्य नागरिक मारे गये हैं। यहां पर हाल के दिनों में जिहादियों की स्थिति मजबूत हुई है।
ज़रूर पढ़ें : शर्मनाक : झूठी शान के लिए गर्भवती पत्नी के सामने पति की बेरहमी से हत्या….
स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय गवर्नर ने पूर्व में दिये एक बयान में बताया कि पूर्वी कंपिएंगा प्रांत में शुक्रवार रात दियाबिगा और कंपिएनबिगा गांव में दो आतंकवादी हमले किए गए। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि इनमें से एक हमले में इस्लामिक धार्मिक नेता के घर और अन्य मुस्लिमों को निशाना बनाया गया।
ज़रूर पढ़ें : वाराणसी : युवा कल्याण अधिकारी भर्ती की पेपर हुआ लीक…
उन्होंने बताया कि नेता सहित पांच व्यक्ति मारे गये। उन्होंने बताया कि मस्जिद के पास स्थित घर पर हुए हमले में तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गये। एक अन्य घायल व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया। एक अन्य सुरक्षा सूत्र के मुताबिक इस बीच ‘‘मोपेड पर सवार संदिग्ध जिहादियों के हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।