प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा करवट, इन पांच जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा करवट, इन पांच जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम अब पल-पल करवट बदल रहा है। मौसम के करवट बदलने से जहां कुछ दिन धूप खिल रही है तो वही आज फिर से समूचे प्रदेश में बादल छा रखे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड में गुरुवार को जहां अधिकांश स्थानों पर धूप खिली थी। वहीं शुक्रवार से मौसम फिर से रंग बदलने लगा है। गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में सुबह से कहीं बादल और कहीं धुंध छाने लगी।

यह भी पढ़ें: यहां कर्मचारियों ने खुद ही डाल दिया मतदाता का वोट, मचा हड़कंप

वही मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। उन्होंने बताया कि अगले चौबीस घंटे में प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।