देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। लगातार हो रही इस बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोहरे और पाले ज्यादा पड़ने की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह से कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
प्रदेश में अनेक स्थानों पर बुधवार की देर रात बारिश हुई। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इससे ठंडी हवाएं बृहस्पतिवार को दिनभर चलती रही। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में 16 व 17 नवंबर को सुबह कोहरा आ सकता है और पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ सकता है।
जरूर पढ़ें:विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ के कपाट मंगलवार को होंगे बंद, कल से शुरू होंगी तैयारियां…
उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे के मौसम पर नजर रखी जा रही है। कई जगहों पर आंशिक बादल आ सकते हैं लेकिन कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है। उधर, रात को बारिश के बाद राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।