Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. Weather : बारिश का ‘रौद्र रूप, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार | Nation One
 Weather : बारिश का ‘रौद्र रूप, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार | Nation One
India

Weather : बारिश का ‘रौद्र रूप, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार | Nation One

July 11, 2023 209

Weather : उत्तर भारत के कई राज्यों में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों में भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 37 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में आज मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा राज्य के कुछ हिस्सों में रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 206.24 मीटर तक पहुंच गया है। इसके चलते दिल्ली में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Weather : उत्तराखंड में चार लोगों की मौत

मौसम विभाग ने आज यानि कि 11 जुलाई के लिए हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब और हरियाणा में भी सोमवार को लगातार तीसरे भारी बारिश का दौर देखने को मिला था। पंजाब सरकार ने 13 जुलाई तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी इलाके में एक वैन पर चट्टान गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन के दौरान हुआ। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण नदियों में उफान आ गया है।

Weather : CM धामी ने तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने को कहा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के मद्देनजर चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि हर साल मानसून के दौरान हमें प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है।

इस मौसम के आते ही हम अलर्ट मोड पर आ जाते हैं। सभी चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे सतर्क रहें और मौसम को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा शुरू करें।

Weather : हिमाचल के लिए रेड अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के लिए ‘रेड’ अलर्ट और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि अगले 24 घंटों के लिए मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

Also Read : Weather : उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, 11 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

Dehradun में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 1100 से

by nationone_author September 12, 2023

Dehradun : उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इस साल अब तक डेंगू के

Uttarakhand

Dehradun : इन 4 बड़े अस्पतालों की खुली

by nationone_author September 11, 2023

Dehradun : देहरादून में हो रहे डेंगू मरीजों के इलाज के दौरान आए गंभीर अनियमिताओं का हुआ खुलासा , जिसमें

India

Weather : 26 अगस्त तक इन राज्यों के

by nationone_author August 25, 2023

Weather : जाता जाता मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। बीेते कुछ दिनों से कई राज्यों में झमाझम

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy