Wednesday October 4, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Himachal Pradesh
  3. Weather : हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही, पढ़ें| Nation One
 Weather : हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही, पढ़ें| Nation One
Himachal Pradesh Uttarakhand

Weather : हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही, पढ़ें| Nation One

July 26, 2023 185

Weather : देश के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग की माने तो बारिश का ये दौर 30 जुलाई तक जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी मध्य भारत में 26 से 27 को भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बरसात होगी। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश राहत नहीं बल्कि आफत बनकर बरस रही है, यहां से लगातार बारिश से संबंधित घटनाएं सामने आ रही है।

Weathter : भूस्खलन से गंगोत्री-यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश का कहर जारी है। इस बीच बुधवार को गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा गिर गया जिसके कारण हाइवे पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।

उत्तरकाशी जिला प्रशासन के अनुसार, गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद कई स्थानों पर पत्थर गिर रहे हैं। उन्होनें कहा, राजमार्ग को खोलने के लिए मार्गों पर जेसीबी मशीनें लाई गई है। हम हाइवे खोलने की कोशिश कर रही हैं।”

Weathter : शिमला के रामपुर में फटा बादल

वहीं, हिमाचल के शिमला के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कंधार गांव में मंगलवार देर रात दो बार बादल फट गया। इससे बगीचों और मकानों को नुकसान पहुंचा वहीं, कई मकान बह गए हैं।

बाढ़ आने से प्राथमिक पाठशाला का भवन, युवक मंडल का भवन और अन्य लोगों के मकान बह गए हैं। इसके अलावा तीन गौशालाये जिसमें 15 भेड़ें व 6 गाय थी वह भी इस बाढ़ में बह गई। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

Weather : भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इससे पहले सोमवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया था। सोमवार को हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश से मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की आशंका बढ़ गई है। हर क्षेत्र के जिलाधिकारी ने जनपद की सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Also Read : Weather : कुल्लू में फटा बादल, हरिद्वार में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, पढ़ें | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम बारिश

by nationone_author September 30, 2023

Weather : उत्तराखंड में मानसून विदाई की ओर है प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम सामान्य बना हुआ है। पहाड़ी

India

Weather : 26 अगस्त तक इन राज्यों के

by nationone_author August 25, 2023

Weather : जाता जाता मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। बीेते कुछ दिनों से कई राज्यों में झमाझम

Uttarakhand

Weather Update : उत्तराखंड में फिर जारी हुआ

by nationone_author August 22, 2023

Weather Update : उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : नाबालिक प्रेमी को लेकर फरार

Uttarakhand

Uttarakhand : डॉ. बनने के बाद शादी

Uttarakhand

Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy