Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. Weather : दिल्ली में हुई राहत की बरसात, तापमान में गिरावट दर्ज, पढ़ें | Nation One
 Weather : दिल्ली में हुई राहत की बरसात, तापमान में गिरावट दर्ज, पढ़ें | Nation One
Delhi

Weather : दिल्ली में हुई राहत की बरसात, तापमान में गिरावट दर्ज, पढ़ें | Nation One

June 19, 2023 247

Weather : दिल्लीवासियों को पिछले कुछ दिनों से तपा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। आज सुबह से ही देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया है।

सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी की वजह से सुबह ऑफिस या किसी दूसरे कार्य से बाहर निकलने वाले लोगों खुशनुमा महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही आज तपिश वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

बीते रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो कि मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने रविवार के बुलेटिन में 19 जून को राजधानी दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी।

Weather : दिल्ली में मौसम के बदलाव

वहीं, आज आईएमडी ने अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में मौसम के बदलाव के आसार तो दो दिन पूर्व यानि कि शुक्रवार को ही दिखाई दे गए थे। जब तूफानी चक्रवात बिपरजॉय और उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोपहर के समय बारिश हुई थी।

आज सुबह हुई बारिश के पीछे का कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय हो जाना ही है। वहीं, बता दें कि 20 जून को भी हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बना रहेगा।

Weather : जून में कम बारिश हुई दर्ज

बता दें कि इस साल जून में अब तक सामान्य से 58 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पिछली बार पूरे जून माह में करीब 67 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी।

साल 2022 में जून के दौरान सामान्य बारिश महज 24.5 मिमी बारिश हुई और इस बार का आंकड़ा देखें तो केवल 11.4 एमएम बारिश ही हई है।

Also Read : Rain Alert : उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन 5 जिलों के लोग रहें बेहद सावधान | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

Weather : 26 अगस्त तक इन राज्यों के

by nationone_author August 25, 2023

Weather : जाता जाता मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। बीेते कुछ दिनों से कई राज्यों में झमाझम

Uttarakhand

Weather Update : उत्तराखंड में फिर जारी हुआ

by nationone_author August 22, 2023

Weather Update : उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र

India

Weather : देश के कई हिस्सों में बारिश

by nationone_author August 21, 2023

Weather : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy