
Weather : दिल्ली में हुई राहत की बरसात, तापमान में गिरावट दर्ज, पढ़ें | Nation One
Weather : दिल्लीवासियों को पिछले कुछ दिनों से तपा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। आज सुबह से ही देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया है।
सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी की वजह से सुबह ऑफिस या किसी दूसरे कार्य से बाहर निकलने वाले लोगों खुशनुमा महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही आज तपिश वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
बीते रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो कि मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने रविवार के बुलेटिन में 19 जून को राजधानी दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी।
Weather : दिल्ली में मौसम के बदलाव
वहीं, आज आईएमडी ने अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में मौसम के बदलाव के आसार तो दो दिन पूर्व यानि कि शुक्रवार को ही दिखाई दे गए थे। जब तूफानी चक्रवात बिपरजॉय और उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोपहर के समय बारिश हुई थी।
आज सुबह हुई बारिश के पीछे का कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय हो जाना ही है। वहीं, बता दें कि 20 जून को भी हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बना रहेगा।
Weather : जून में कम बारिश हुई दर्ज
बता दें कि इस साल जून में अब तक सामान्य से 58 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पिछली बार पूरे जून माह में करीब 67 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी।
साल 2022 में जून के दौरान सामान्य बारिश महज 24.5 मिमी बारिश हुई और इस बार का आंकड़ा देखें तो केवल 11.4 एमएम बारिश ही हई है।
Also Read : Rain Alert : उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन 5 जिलों के लोग रहें बेहद सावधान | Nation One