Weather News : देशभर के राज्यो में मौसम का मिजाज बदलता हुआ देखा जा सकता है। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखी जा रही है तो वही दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला अभी भी कायम में है।
बता दें कि, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसके साथ मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने के कारण लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
एनसीआर के अलावा, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
Weather News : मौसम विभाग की चेतावनी
राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो, दिल्ली में न्यूनतम तापमान कल 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा।
वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के बाद यहां चलने वाली हवाएं अपने साथ ठंड का प्रकोप उत्तर भारत में ले जाएंगी।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक कोहरे की धुंध देखने को मिलेगी। जिससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी।
Weather News : इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां
बता दें कि, अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में आगे बढ़ सकता है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान, 19 दिसंबर की रात से तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। दक्षिण मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।
वहीं गिरते तापमान के साथ त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखा गया और असम, मेघालय, बिहार और उत्तर प्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया जाएगा।
Also Read : Weather News : इन राज्यों में होगी बिन मौसम बरसात, जानिए आपके शहर का क्या है हाल | Nation One