Wednesday October 4, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. Weather : यमुना के जलस्तर में आई कमी, देशभर में अब तक 145 लोगों की मौत | Nation One
 Weather : यमुना के जलस्तर में आई कमी, देशभर में अब तक 145 लोगों की मौत | Nation One
India

Weather : यमुना के जलस्तर में आई कमी, देशभर में अब तक 145 लोगों की मौत | Nation One

July 14, 2023 164

Weather : उत्तर भारत के हिस्सों में मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से संबंधित घटनाओं में 145 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है और कई जगहों पर पर्यटक फंसे हुए हैं।

मानसून शुरू होने के बाद से 91 मौतों के साथ हिमाचल प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 16, पंजाब में 11 और उत्तराखंड में 16 मौतें हुई हैं। हरियाणा और पंजाब में बारिश और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों में भूस्खलन के कारण नेशनल हाइवे समेत कई सड़कें बंद हो गई हैं। यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर बाढ़ और जलभराव देखा गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की रात से जल स्तर में कुछ कमी देखने को मिली है।

अब जलस्तर 208.46 मीटर है। राजघाट और पुराना किला इलाकों में भी जलभराव की जानकारी सामने आई है। इसी वजह से लाल किले को आज पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

Weather : यमुना के जलस्तर में कमी

गुरुवार को दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के बाद अब यमुना का जलस्तर कम हो रहा है। शुक्रवार सुबह जलस्तर 208.42 मीटर दर्ज किया गया, जो कल के 208.66 मीटर से थोड़ा कम है।

हालांकि, दिल्ली के आईटीओ और अन्य जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है और लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है।

Weather : दिल्ली में स्कूल और कॉलेज बंद

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शहर के कई हिस्सों में बाढ़ की वजह से दिल्ली में स्कूल और कॉलेज 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।

यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि उफनती यमुना नदी के पानी से दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।

Weather : लाल किला पर्यटकों के लिए बंद

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ की वजह से लाल किला आज यानि शुक्रवार के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली के राजघाट और पुराना किला इलाकों में गंभीर जलभराव की जानकारी मिली है।

Weather : हिमाचल में फंसे पर्यटकों को बचाया गया

हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति के चंद्रताल में पांच दिनों से फंसे सभी 256 पर्यटकों को गुरुवार को बचा लिया गया।

वहीं, सांगला व किन्नौर के आसपास के इलाकों में फंसे 100 से अधिक लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए गए हैं। जल्द ही इन सभी लोगों का भी रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

Weather : स्थिति में होगा सुधार

हथिनीकुंड बैराज सर्कल के अधीक्षक इंजीनियर रविशंकर मित्तल ने कहा कि लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अब बाढ़ जैसी स्थिति पैदा नहीं होगी।

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि पानी कम होना शुरू हो गया है और अगले 48 घंटों में स्थिति में काफी सुधार आएगा।

Weather : दिल्ली में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा कि हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में वृद्धि के कारण पहले से ही दिल्ली में बाढ़ आ गई है, शहर में आज बारिश भी होने की संभावना है।

दिल्ली के जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी और एनसीआर क्षेत्र के गुरुग्राम में बारिश की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा के गोहाना और सोनीपत में भी बारिश की संभावना है।

Also Read : Weather : दिल्ली में यमुना नदी उफान पर, बदरीनाथ हाईवे हुआ ब्लॉक, पढ़ें | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम बारिश

by nationone_author September 30, 2023

Weather : उत्तराखंड में मानसून विदाई की ओर है प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम सामान्य बना हुआ है। पहाड़ी

India

Weather : 26 अगस्त तक इन राज्यों के

by nationone_author August 25, 2023

Weather : जाता जाता मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। बीेते कुछ दिनों से कई राज्यों में झमाझम

Uttarakhand

Weather Update : उत्तराखंड में फिर जारी हुआ

by nationone_author August 22, 2023

Weather Update : उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : नाबालिक प्रेमी को लेकर फरार

Uttarakhand

Uttarakhand : डॉ. बनने के बाद शादी

Uttarakhand

Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy