Thursday November 30, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. India
  3. Weather : मैदानी इलाकों में बढेगी ठंड, दक्षिण भारत के इन इलाकों में झमाझम बारिश | Nation One
 Weather : मैदानी इलाकों में बढेगी ठंड, दक्षिण भारत के इन इलाकों में झमाझम बारिश | Nation One
India

Weather : मैदानी इलाकों में बढेगी ठंड, दक्षिण भारत के इन इलाकों में झमाझम बारिश | Nation One

November 20, 2023 488

Weather : उत्तर भारत की मैदानी राज्यों की फिजा अब सर्द होने लगी है। हालात ये हैं कि अब लोग अलमारी से अपने गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर होने लगे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रात का तापमान भी 13 डिग्री से नीचे जाने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 6 से 7 दिन में तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है।

IMD के मुताबिक, मौसम लगातार सर्द हो रहा है और आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है। सुबह-सवेरे जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की धुंध का भी सामना करना पड़ रहा है। तो दिन में सूरज निकलने के बाद भी 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं भी लोगों को खासा परेशान कर रही है, जिसके चलते लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन आने लगा है।

Weather : दिन-रात के पारे में गिरावट

गौरतलब है कि दीपावली के बाद से मौसम में बदलाव हुआ है। दिन-रात के पारे में गिरावट होने के कारण ठंड का असर बढ गया है। वही सुबह के समय कोहरे की रफ्तार भी बढने लगी है। वर्तमान समय में उत्तर पूर्व की ओर से हवा चलने लगी है। इस ओर से चलने वाली हवा के कारण ठंड का असर बढ रहा है।

नवंबर महीने के पहले सप्ताह में दिन का पर 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ था, जबकि रात का पर 16 डिग्री सेल्सियस की करीब दर्ज किया जा रहा था। लेकिन बीते 7 दिन में पारे में गिरावट होने लगी और दोनों के पारे में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की करीब गिरावट हुई है।

Weather : दक्षिण भारत में चेन्नई सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश

इधर दक्षिण भारत में झमाझम बारिश जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेन्नई में भारी बारिश जारी है। IMD के मुताबिक, अंडमान-निकोबाद द्वीप समूह के अलावा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है।

वहीं केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में भी हल्की बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर में भारी बारिश जारी रह सकती है।

Also Read : NEWS : सब की छुट्टी करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद हफीज को बनाया डायरेक्टर, पढ़ें | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

Weather News : 30 अक्टूबर तक इन राज्यों

by nationone_author October 28, 2023

Weather News : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारतीय राज्यों व मैदानी इलाकों में हल्की गुलाबी ठंड का

Uttarakhand

Weather : इन राज्यों में IMD ने जारी

by nationone_author October 16, 2023

Weather : मौसम कल बिगड़ने वाला है। इस संदर्भ में आईएमडी ने कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम बारिश

by nationone_author September 30, 2023

Weather : उत्तराखंड में मानसून विदाई की ओर है प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम सामान्य बना हुआ है। पहाड़ी

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarkashi : टनल से निकाले गए श्रमवीरों

Politics

CM ने दी मजदूरों को ₹1 लाख

India

Uttarakhand weather- जानिए उत्तराखंड का मौसम, कहां

Uttarakhand

Uttarakhand : यहां घर में दो सगी

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy