मौसम ने बदली करवट, शिमला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा, खड़ापत्थर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी…

मौसम ने बदली करवट, शिमला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा, खड़ापत्थर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी...

शिमला: हिमाचल में अब मौसम ने करवट ले ली है। हल्की से ठंड के साथ शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी,फागू,नारकंडा और खड़ापत्थर में बुधवार रात सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहां की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ठक गई है। जिससे मौसम और भी ज्यादा सुहाना हो गया है। हिमाचल के पहाड़ों पर तीन दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी के बीच मनाली में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

मौसम ने बदली करवट, शिमला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा, खड़ापत्थर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी...

पर्यटन नगरी मनाली में हल्का हिमपात हुआ है। बर्फ के फाहों में पर्यटकों ने देर शाम तक लुत्फ उठाया। इसी बीच, रोहतांग समेत प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में तीसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला के अतिरिक्त प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम के इस बदले मिजाज के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम ने बदली करवट, शिमला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा, खड़ापत्थर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी... मौसम ने बदली करवट, शिमला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा, खड़ापत्थर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी...

 

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के चार शहरों में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। केलांग में -3.3, मनाली में -1.2, कल्पा में -0.8 और कुफरी में -0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में भी न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।