
यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी, तीन बजे तक 50.39 प्रतिशत हुआ मतदान
लखनऊ: दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए यूपी की आठ सीटों पर आज सुबह से ही मतदान जारी है। वही आज सुबह से ही लोग मतदान करने क लिए पोलिंग बूथ पर लंबी लाइन में खड़े हैं। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
यह भी पढ़ें: रोहित शेखर की मौत पर नया खुलासा, कमरे से मिली ये चीजें कर रही है कई सवाल पैदा
आज आठ लोकसभा सीट पर समय बढऩे के साथ मतदान प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बुलंदशहर में मतदान केंद्र के अंदर जाने के कारण सांसद तथा भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह को नजरबंद किया गया है। तीन बजे तक 50.39 प्रतिशत मतदान हो गया था। अधिकांश मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है।