
इस वेबसाइट के जरिए वोटर घर बैठे देख सकते हैं मतदाता सूची पर अपना नाम…
देहरादून: 18 नंवबर को हो रहे नगर निगम चुनव को लेकर तैयारियों जोरों पर है। वही इस बार के नगर निगम चुनाव के लिए अाप घर बैठे अपना नाम मतदान सूची में देख सकते है। इसके लिए अब आपको किसी बीएलओ और एजेंट के चक्कर काटने की जरूरत ही नहीं है। साथ ही आपको अब किसी बूथ पर वोट डालना है इसकी जानकारी भी आपको आॉनलाइन प्राप्त हो सकती है।
आमतौर पर निकाय चुनाव में बूथ की जानकारी नहीं होने पर कई मतदाता वोट नहीं डाल पाते। कई लोगों से पूछताछ करने पर भी उसे बूथ का पता नहीं चल पाता। प्रत्येक चुनाव में यह समस्या रहती है। लेकिन इस बार आपको इसके लिए भटकने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया देहरादून नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए इस बार 671 बूथ और 284 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कोई भी वोटर अपने बूथ की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देख सकता है।
ऐसे देखें वोटर लिस्ट में नाम और बूथ संख्या
sec.uk.gov.in (एसईसी.यूके.जीओवी.इन) में लॉगइन करें। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट खुलेगी। होम में जाकर इलेक्ट्रॉल रोल्स में जाएं। इसमें लोक बॉडीज वोटर लिस्ट 2018 होगी। इसके बाद 13 जिलों की सूची आएगी। इसमें देहरादून में क्लिक करें। उसके बाद आपको 100 वार्डों की सूची दिखाई देगी। मतदाता संबंधित वार्ड में क्लिक करें। इसके बाद वोटर लिस्ट और बूथ का नाम खुलेगा। यहां मतदाता अपना नाम और बूथ नंबर का पता कर सकता है।