Viral Video : गाय ने सांप को चूम लिया! फिर क्या हुआ खुद देख लीजिये | Nation One

Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल हो जाते है। इन दिनों को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देख आप भी दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। यह वीडियो किसी इंसान का नहीं बल्कि दो जानवरो का है जो तेजी से वायरल हो रहा है। गाय और कोबरा के बीच प्यार का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में गाय बेफिक्री से सांप को चाटती नजर आ रही है। जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो वह चौंक गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा भी हो सकता है। जबकि वीडियो को ट्विटर पर साझा करने वाले IFS ने लिखा कि दोनों के बीच यह भरोसा सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। हालांकि, यह तो स्पष्ट नहीं है कि गाय सांप को क्यों चाट रही थी। लेकिन इस दुर्लभ नजारे को देखकर लोग इसे अविश्वसनीय और शॉकिंग बता रहे हैं।

Viral Video : वीडियो को 1 लाख से ऊपर व्यूज

आपको बता दे कि इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – इसे समझाना मुश्किल है। दोनों के बीच यह विश्वास सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। इस वीडियो को 1 लाख से ऊपर व्यूज और करीब नौ हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

यह वीडियो 17 सेकंड का है जिसमें हम देख सकते हैं कि एक कोबरा सांप फन फैलाकर गाय के सामने खड़ा है। दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। अचानक गाय चीभ से सांप को चाटने लगती है। यह दुर्लभ दृश्य देखकर अधिकतर यूजर्स शॉक्ड हैं। इस मामले पर तमाम यूजर्स प्रतिक्रिया दी। एक शख्स ने लिखा – नंदी… नाग देव के प्यार में। दूसरे ने लिखा- गाय ने सोचा होगा आज कुछ तूफानी करते हैं।

Also Read : Viral Video : गोहद नगर पालिका की बड़ी लापरवाही उजागर, नदी में फेंके लंपी से ग्रसित गौवंशों के शव | Nation One