
नहीं रहे वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग…
वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का गंभीर बीमारी की वजह से शुक्रवार को निधन हो गया। क्वांग 61 साल के थे। वियतनाम की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक वियतनाम न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति क्वांग का गंभीर बीमारी के चलते शुक्रवार को हनोई स्थित 108 मिलिट्री हॉस्पिटल में निधन हो गया। हालांकि, इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
ज़रूर पढ़ें : क्या आप भी जानते है इस गांव के बारे में जहां जंगलो में गूंजती है अजीबो-गरीब आवाजें…!
पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब इस कम्युनिस्ट देश के दौरे पर पहली बार आए थे, तब क्वांग ने उनकी मेजबानी की थी। क्वांग सार्वजनिक तौर पर आखिरी बार सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक में और बुधवार को चीन के एक प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए दिखे थे। दिवंगत राष्ट्रपति पिछले साल एक महीने से ज्यादा समय तक सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य के प्रति आशंकाएं जताई जाने लगी थी।