बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्शन और स्टंट के लिए जाने जाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल एक कमाल कर डाला है। जैकी चैन एक्शन मूवी अवॉर्ड से नवाजे जा चुके विद्युत जामवाल के फैंस के लिए बेहद बड़ी खुशखबरी है। पूरी दुनिया में अपने रियल और खतरनाक स्टंट के लिए फेमस विद्युत व्लादिमीर रुस के राष्ट्रपति पुतिन और बेयर ग्रिल्स जैसे बड़े नामों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
द रिचेस्ट ने दुनियाभर के ऐसे लोगों की लिस्ट जारी की है, जिनको आँख दिखाना किसी के लिए भी महंगा पड़ सकता है। वहीं भारत से इस लिस्ट में सिर्फ मार्शल आर्ट्स ट्रेंड एक्टर विद्युत जामवाल का ही नाम है। बता दें कि विद्युत अपनी फिल्मों में सारे स्टंट्स और एक्शंस खुद करते हैं।
इस बात की जानकारी लोगो को अतुल मोहन ने ट्विटर के जरिए दि है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने भारत को एक बार फिर से गर्व महसूस करवाया है। उन्हें 10 पीपल यू डोन्ट वॉन्ट टू मेस विद इन द वर्ल्ड की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स और अन्य के नाम शामिल हैं।”
वहीं द रिचेस्ट पोर्टल के अलावा विद्युत् जामवाल का नाम कई और लिस्टों में भी शामिल हैं ,जैसे ‘टॉप 10 मार्शल आर्टिस्ट्स ऑफ द वर्ल्ड’, ‘मोस्ट डिज़ायरेबल’, ‘फिटेस्ट मेन विद द बेस्ट बॉडीज़’ और ‘सेक्सिएस्ट मेन अलाइव’ वहीं उन्हें पेटा इंडिया द्वारा हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी के रूप में भी चुना गया था।
नेशन वन से दीक्षा नेगी की रिपोर्ट