बुधवार की शाम सैफ अली खान औप लिटिल नवाब तैमूर अली खान को साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पैंड करते देखा गया। पापा-बेटा दोनों को साथ में आराम से बैठे देखा गया। वहीं, थोड़ी देर बाद पापा को अकेले छोड़ नन्हें तैमूर फुटबॉल खेलते नजर आए। तैमूर का फुटबॉल खेलने का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
https://www.instagram.com/p/BnoIZlsnFXP/?taken-by=viralbhayani
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में तैमूर किसी के साथ नहीं बल्कि अकेले ही फुटबॉल खेल रहे हैं। फोटो जर्नलिस्ट वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर का एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वो फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तैमूर थोड़ी दूरी पर बॉल फेंकते हैं और भाग कर उसके पास जाते हैं और फिर हाथ से उठाकर आगे की ओर फेंक देते हैं। फुटबॉल के साथ ये अटखेलियां करते हुए तैमूर वाकई बहुत क्यूट लग रहे हैं। तैमूर का ये वीडियो देख आप भी खुश हो जाएंगे।