Video: कुछ इस तरह देसी गर्ल के साथ देसी सॉन्ग पर थिरके निक जोनस…

प्रियंका चोपड़ा

वैसे तो “देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में 16 सितंबर को निक जोनस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर प्रियंका की जेठानी डेनियल जोनस ने निक और प्रियंका का एक डांस वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। शादी के बाद निक का  प्रियंका के साथ पहला बर्थडे था।

https://www.instagram.com/p/B2fkImVloA9/

वहीं प्रियंका ने भी इसे यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। इस वीडियो में निक और प्रियंका, अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के सॉन्ग “हौली-हौली गिद्दे विच” पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। जिसे दोनो खूब एंजॉय कर रहे हैं। वहीं निक को बांगड़ा करने की कोशिस करते हुए देखा जा सकता हैं।