VIDEO: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंची अनुष्का,अमिताभ बच्चन के कुछ इस तरह उड़ाया मजाक..
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अनुष्का इस दौरान अपने को-स्टार वरुण धवन के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में भी पहुंचीं। इस शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने विराट और अनुष्का के मैच के दौरान फ्लाइंग किस का मजाक भी उड़ाया।
Pyaar se log bulate hain unhein Cyclewaali Didi, jinhone Musahar jaati ke auraton aur ladkiyon ki madad ki, miliye Padma Shri Sudha Varghese se, humare #KBCKaramveer mein, @SrBachchan aur special guests, @AnushkaSharma aur @Varun_dvn ke saath, kal raat 9 baje. pic.twitter.com/dy7MGZbvaN
— sonytv (@SonyTV) September 20, 2018
अनुष्का और वरुण धवन वाले इस स्पेशल एपिसोड का टेलिकास्ट आज रात 9 बजे होगा। इस एपिसोड के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे अमिताभ बच्चन ने विराट और अनुष्का के फ्लाइंग किस की चुटकी ली। सुधा वर्गिस (साइकिल वाली दीदी) कंटेस्टेंट के साथ अनुष्का हॉट सीट पर बैठी नजर आईं। जब अमिताभ ने सुधा वर्गिस से पूछा कि वो क्रिकेट देखती हैं, तो उन्होंने मना कर दिया।