देहरादून
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू उत्तराखंड में केंद्रीय योजनाओं की स्थिति से खुश नहीं हैं। उन्होंने राज्य को केंद्रीय योजनाओं के लिए 55.7 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद भी मंजूर की। देहरादून के एक होटल में शहरी और आवास विभाग की समीक्षा के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में विकेंद्रीकरण हुआ है। इससे राज्यों के निकायों की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है,लेकिन उन्होंने केंद्रीय योजनाओं में उत्तराखंड की स्थिति पर अंसतोष जताया।
उन्होंने कहा कि हर राज्य के नगर निकाय का अपना एक्शन प्लान है। इसके अंतर्गत अगले तीन साल के लिए राज्य के एक्शन प्लान को स्वीकृति दी गई है। केंद्र की विकास योजनाओं को पूरा करने में राज्य की स्थिति ठीक नहीं है। योजनाओं को लेकर उत्तराखंड की स्थिति काफी पिछड़ी है। योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए अफसरों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना होगा।
उन्होंने कहा कि शहर के हालात देखकर उनका चयन स्मार्ट सिटी के लिए होता है। दून के लोगों के कारण ही शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में स्थान मिल सका है। उन्होंने स्मार्ट सिटी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनका खुद का क्षेत्र अभी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल नहीं हो सका है। मानकों के मुताबिक ही स्मार्ट सिटी के लिए शहर का चयन किया जाता है। एलईडी लाइट योजना में उत्तराखंड काफी पीछे है, इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने बिल्डिंग बायलॉज में भी बदलाव करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन परमिशन की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने अमृत सिटी,स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत और सबके लिए आवास योजना का प्रेजेंटेशन देखा।
क्षेत्रीय समाचार इकाई का उद्घाटनः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वैंकेया नायडू ने दूरदर्शन केंद्र के नए भवन और क्षेत्रीय समाचार इकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रसारण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। गुरुवार सुबह सात बजे दून पहुंचे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने हरिद्वार बााईपास रोड स्थित दूरदर्शन केंद्र के नए भवन का उद्घाटन किया। दूरदर्शन केंद्र की विशेष समाचार प्रसारण सेवा का भी उद्घाटन किया। केंद्र से रोजाना शाम साढ़े छह बजे बुलेटिन प्रसारित किया जाएगा।
Посетите сайт https://luxor.su/ и вы сможете купить магнитные браслеты в интернет-магазине Luxorium. Занимаемся производством магнитных украшений на руку от давления. Также представлены аксессуары. Осуществляем доставку по Москве и всей России. Вы можете купить товары Luxorium и на маркетплейсах. Ознакомьтесь на сайт с ассортиментом – вам он понравится!
accounts for sale social media account marketplace