
Vastu Tips : दिवाली के दिन दिख जाए ये जानवर, तो समझो आप पर होने वाली है माता लक्ष्मी की कृपा | Nation One
Vastu Tips : हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाए जानी वाले दिवाली का पर्व कई मायनों में विशेष माना जाता है। इसी दीपावली भी कहते हैं जो 5 पर्वों से मिलकर पांच दिवसीय त्यौहार है।
चंद दिनों बाद ही इस साल की दीपावली आने वाली है, ऐसे में देशभर में इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। यह हिंदू धर्म में प्रमुख त्यौहारों में से एक है, जिसका अत्यधिक महत्व है।
Vastu Tips : माता लक्ष्मी जी का आगमन
वहीं दीपावली त्यौहार के दिवाली पर्व पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा किए जाने की विशेष मान्यता है। दरअसल माना जाता है कि इस दिन घर में धन धान्य की देवी माता लक्ष्मी जी का आगमन होता है।
दिवाली पर लोग अपने घरों में अत्यधिक रोशनी करने के चलते व देवी मां के स्वागत के चलते दीपक जलाकर उनकी पूजा करते हैं।
वहीं वास्तु शास्त्र व ज्योतिष के अनुसार, दिवाली के दिन 4 जानवार अत्यंत खास माने जाते हैं, ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को इन 4 जानवरों के दर्शन हो जाएं तो माना जाता है कि उस व्यक्ति पर देवी मां लक्ष्मी विशेष प्रसन्न हैं और उस पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा जल्द ही बरसने वाली है।
Vastu Tips : वे 4 जानवर कौन से हैं
तो चलिए जानते हैं कि वे 4 जानवर कौन से हैं जिन्हें दिवाली के दिन अत्यंत शुभ माने जाने के साथ ही ये देवी मां लक्ष्मी की कृपा के संकेत भी देते हैं।
बिल्ली : ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, दिवाली के दिन यदि आपको बिल्ली दिखाई दे, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका मतलब ये होता है कि अब आपके घर पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है।
छिपकली : वहीं दूसरी ओर जहां कई लोग घर में छिपकली को लेकर परेशान होते हैं, क्योंकि इसे देखते ही उनके तन बदन में सिहरन दौड़ जाती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आपको दिवाली के दिन छिपकली दिख जाए, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार छिपकली का दिखाई देना माता लक्ष्मी के प्रसन्न होने का—सूचक माना जाता है।
उल्लू : इसके अलावा उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन है। और यह बेहद कम ही दिखता है, लेकिन ये दिवाली वाले दिन आपको कहीं दिख जाए तो ये माना जाता है कि अब आपकी किस्मत खुलने वाली है। यानि दिवाली के दिन उल्लू दिखना काफी शुभ माना जाता है।
गाय : हिंदू धर्म में गाय को माता व अयंत पूजनीय माना जाता है। यहां तक की लोग गाय की पूजा भी करते हैं। वहीं मान्यता के अनुसार यदिर दिवाली वाले दिन आपको कहीं केसरिया रंग की गाय देखने को मिल जाए, तो इसे काफी शुभ संकेत माना जाता है, क्योंकि दिवाली पर केसरिया गाय दिखने का मतलब आपके घर में धन वैभव आने से लगाया जाता है।
Also Read : Vastu Tips : तुलसी के इन संकेतों को भूलकर भी ना करें नदरअंदाज, तुरंत करें ये उपाय, पढ़ें | Nation One