उत्तराखंड में फिर बरसेगी आसमानी आफत, इस दिन बारिश और ओलावृष्टि से गिरेगा पारा

उत्तराखंड में फिर बरसेगी आसमानी आफत, इस दिन बारिश और ओलावृष्टि से गिरेगा पारा

देहरादून: उत्तराखंड मेें एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम के करवट बदलने से फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वही इसी के साथ मैदानी इलाकों में भी एक बार फिर से बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। जिसके बाद प्रदेश में फिर से ठंड दस्तक दे सकती है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च को मौसम फिर से करवट बदल सकता है। ओलावृष्टि के साथ ही बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को देहरादून सहित राज्य के अधिकतर शहरों में मौसम साफ बना रहा। सुबह से ही चटख धूप खिली रही। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर, 63 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चमोली जिले में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली। दोपहर बाद बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक लौट आई है।