देहरादून: प्रेदश में रविवार की शाम के बाद एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम के करवट बदलने से शाम को आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की सी ठंड का भी एहसास हो सकता है। वही इसी के साथ दोपहर तक समूचे प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। वही शाम को मौसम फिर से करवट बदल सकता है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की रैली से लौट रही कांग्रेसियों की बस पलटी, नौ कार्यकर्ता घायल, दो गंभीर
वही मौसम विभाग के अनुसार रविरा को लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है।
प्रदेश में आज अच्छी धूप खिले रहने के साथ ही लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। साथ ही शाम को आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं, जिससे मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है।मौसम में बदलाव के बाद एक बार फिर लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। साथ ही लोगों को एक बार फिर ठंड और मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। जिससे फिर से पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के कारण मैदानी इलाकों में फिर से ठंड बढ़ सकती है।