देहरादून: आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पाॅलीथीन के प्रयोग न करने को अवाहन किया और प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना साकार करने का में योगदान देने की अपील की।
जनता से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील…
वहीं उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज गांधी पार्क में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर प्रदेश की जनता से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की और उत्तराखंड को प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ भी आम जनता को दिलाई।
पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त वाला पहला राज्य…
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्लास्टिक से आज समुद्री जीवों की जान भी खतरे में है इसलिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध जरूरी है,उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखंड की जनता प्लास्टिक मुक्त अभियान में योगदान देगी और उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जो पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनेगा।
ये भी पढ़ें: गांधी जयंती: एक साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल…